प्रीमियर लीग : मैनेचेस्टर सिटी ने टोटेनहम को 3-1 से मात दी

लंदन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लैंड की क्लब मैनचेस्टर सिटी ने शनिवार को 33वें दौर के मुकाबले में टोटेनहम हॉटस्पर को 3-1 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, पिछले सप्ताह प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर युनाइटेड और चैम्पियंस लीग में लिवरपूल के खिलाफ मिली हार के बाद सिटी के प्रशंसक जीत की पटरी पर लौटना चाहते थे।

वेम्बली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले का पहला गोल गेर्बियल जेसुस ने 22वें मिनट में किया। इसके तीन मिनट बाद मिडफील्डर इल्के गुंडोगन ने पेनाल्टी से गोल दागकर मेजबान टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी।

पहला हाफ खत्म होने से पहले 42वें मिनट में टोटेनहम के क्रिस्टियन एरिक्सन ने गोल करके मेहमान टीम की वापसी की उम्मीदों को जिंदा रखा।

दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन 72वें मिनट में रहीम स्टर्लिन्ग ने गोल करके 3-1 से सिटी की जीत सुनिश्चित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493