लंदन, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। लुकास मोरुआ की शानदार हैट्रिक की मदद से इंग्लिश क्लब टोटेनहम हॉटस्पर ने शनिवार को यहां खेले गए प्रीमियर लीग के मुकाबले में हर्डसफील्ड टाउन को 4-0 से हरा दिया।
टोटेनहम ने इस जीत के साथ ही चेल्सी को अपदस्थ कर लीग में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अपने स्टार खिलाड़ी हैरी केन के बिना मुकाबले में उतरी टोटेनहम के लिए लुकास ने 27वें, 87वें और इंजुरी समय में गोल कर दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की।
लुकास का इस सीजन में सभी टूर्नामेंटों में यह 11वां गोल था। लुकास के अलावा विक्टर वेनयामा ने 24वें मिनट में गोल किया।
हर्डसफील्ड की यह लगातार छठी हार है और वह तालिका में सबसे नीचे 20वें स्थान पर है।
ईपीएल तालिका में लीवरपूव 82 अंकों के साथ पहले स्थान पर है जबकि मैनचेस्टर सिटी 80 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। टॉटेनहम के 67 अंक हैं।
dharmpath.com dharmpath