प्रीमियर लीग : युनाइटेड ने साउथहेम्पटन को बराबरी पर रोका

साउथहेम्पटन, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग के 14वें दौर में खेले गए मैच में साउथहेम्पटन को बराबरी पर रोका।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, साउथहेम्पटन और युनाइटेड के बीच शनिवार देर रात को खेला गया मैच 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुआ।

स्टुअर्ट आर्मस्ट्रोंग ने 13वें मिनट में गोल करते हुए साउथहेम्पटन का खाता खोला और उसके सात मिनट बाद ही सेड्रिक सोआरेस की ओर से किए गए गोल के दम पर टीम ने युनाइटेड के खिलाफ 2-0 की बढ़त बना ली।

लुकाकु ने 2-0 से पिछड़ रही युनाइटेड के लिए 33वें मिनट में अहम योगदान दिया। उन्होंने मार्कस रशफोर्ड की ओर से मिले पास को गोल में तब्दील कर युनाइटेड का खाता खोल दिया।

एंडेर हरेरा ने 39वें मिनट में गोल करते हुए युनाइटेड को साउथहेम्पटन के खिलाफ बराबरी पर खड़ा किया। इसके बाद, दूसरे हाफ में दोनों टीमों की ओर से कोई भी गोल नहीं हुआ और यह मुकाबला बराबरी पर समाप्त हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493