प्रीमियर लीग : रैशफोर्ड के गोल ने दिलाई युनाइटेड को जीत

बोर्नमाउथ, 4 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के स्ट्राइकर मार्कश रैशफोर्ड द्वारा इंजुरी टाइम में किए गए गोल की बदौलत मैनचेस्टर युनाइटेड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 11वें दौर के मुकाबले में यहां बोर्नमाउथ को 2-1 से हराया।

बीबीसी के अनुसार, इस जीत के बाद युनाइटेड की टीम 20 अंकों के साथ तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है जबकि बोर्नमाउथ 20 अंकों के साथ छठे पायदान पर काबिज है।

युनाइटेड के लिए मैच की शुरुआत बेहद खराब रही। 11वें मिनट में स्ट्राइकर कैलम विल्सन ने छह गज की बॉक्स के पास से गोल करके बोर्नमाउथ को बढ़त दिला दी।

एक गोल की बढ़त बनाने के बाद अगले 10 मिनट में मेजबान टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और युनाइटेड के डिफेंस को भेदन की कोशिश की। 35वें मिनट में मेहमान टीम को मौका मिला। फ्रांस के एंथोनी मार्शियल ने शानदार गोल करते हुए युनाइटेड को बराबरी दिलाई।

दूसरा हाफ युनाइटेड के नाम रहा। मेहमान टीम ने गेंद पर अधिक नियंत्रण बनाया और लगातार आक्रमण किए।

मैच के 92वें मिनट में युनाइटेड को अटैकिंग खेल खेलने का लाभ मिला। रैशफोर्ड ने पोग्बा द्वारा बाएं विंग से मिले पास पर गाल करके अपनी टीम को जीत दिला दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493