लिवरपूल (इंग्लैंड), 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। लिवरपूल ने बुधवार रात यहां इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 19वें दौर के मैच में न्यूकासल युनाइटेड को 4-0 से कारारी शिकस्त दी।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इस बड़ी जीत के बाद लिवरपूल 51 अंकों के साथ पहले स्थान पर मौजूद है। उसके और दूसरे स्थान पर मौजूद टोटेनहम हॉटस्पर के बीच छह अंकों का अंतर हो गया है।
न्यूकासल के कोच राफा बेनिटेज की एनफील्ड पर वापसी इस हार के कारण फीकी पड़ गई। बेनिटेज छह वर्ष तक लिवरपूल के कोच रहे थे।
लिवरपूल की शुरुआत दमदार रही और 11वें मिनट में ही डिफेंडर देजान लोवरन ने गोल करके मेजबान टीम को बढ़त दिला दी। हालांकि, इसके बाद न्यूकासल के डिफेंस ने अच्छा प्रदर्शन किया जिसके कारण पहले हाफ में और कोई गोल नहीं हो सका।
दूसरे हाफ के शुरुआत से ही लिवरपूल ने आक्रामक खेल दिखाया। मोहम्मद सलाह ने 47वें मिनट में पेनाल्टी अर्जित की और उसे गोल में बदलकर मेजबान टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।
इसके बाद, मेहमान टीम मैच में पिछड़ती चली गई। स्विट्जरलैंड के फारवर्ड जारदारन शकीरी ने 79वें और मिडफील्डर फेबिन्हो ने 85वें मिनट शानदार करते हुए लिवरपूल की जीत सुनिश्चित कर दी।
dharmpath.com dharmpath