प्रीमियर लीग : लिवरपूल ने न्यूकासल युनाइटेड को 2-0 से मात दी

लीवरपूल, 4 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब लीवरपूल ने लीग के 29वें दौर के मुकाबले में शनिवार को न्यूकासल युनाइटेड को 2-0 से हराया।

बीबीसी के अनुसार, एनफील्ड स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद लीवरपूल 60 अंकों के साथ अंकातालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गया है।

इस सत्र में लीवरपूल के लिए स्टार खिलाड़ी रहे मोहम्मद सलाह ने इस मैच में भी कमाल का प्रदर्शन किया। मेजबान टीम ने मैच की शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाया और पहले हाफ में न्यूकासल के गोल पर कई हमले किए।

इसका परिणाम लीवरपूल को 40वें मिनट में मिला जब फारवर्ड सलाह ने गोल करके मेजबान टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में भी लीवरपूल ने अपना दबदबा कायम रखा और सादियो माने ने 55वें मिनट में गोल दाग कर टीम को दोगुना 2-0 से जीत दिला दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493