प्रीमियर लीग : लीवरपूल ने आर्सेनल को 3-1 से हराया

लीवरपूल, 5 मार्च (आईएएनएस)। लीवरपूल क्लब ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में शनिवार देर रात खेले गए महत्वपूर्ण मैच में आर्सेनल को 3-1 से मात दी। इस जीत के साथ ही लीवरपूल शीर्ष चार में जगह बनाने में कामयाब हो गया है। जबकि हार के बाद आर्सेनल का स्थान पांचवा हो गया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एनफील्ड स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लीवरपूल के सादियो माने को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

मुकाबले के पहले हाफ की शुरुआत में ही गोल दागते हुए रोबटरे फर्मिनो (9वें मिनट) ने लीवरपूल का खाता खोला। इसके बाद सादियो की ओर से 40वें मिनट में किए गए गोल ने क्लब को आर्सेनल पर 2-0 से बढ़त दिलाई।

मैच के दूसरे हाफ में अवसर हासिल करते हुए आर्सेनल के लिए 57वें मिनट में डेनी वेलबेक ने गोल किया। इस मैच में क्लब की ओर से किया गया यह एकमात्र गोल था।

इसके बाद लीवरपूल ने इंजुरी टाइम में जियोर्जिनियो विंजाल्डम (91वें मिनट) की बदौलत तीसरा गोल दागकर आर्सेनल पर 3-1 से जीत हासिल की।

इस जीत के साथ ही प्रीमियर लीग सूची में लीवरपूल ने तीसरा स्थान हासिल कर लिया है, वहीं आर्सेनल पांचवें स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493