लीवरपूल, 26 नवंबर (आईएएनएस)। विलियन की ओर से मैच की समाप्ति से पांच मिनट पहले किए गए गोल के दम पर चेल्सी ने प्रीमियर लीग में खेले गए मैच में लीवरपूल को ड्रॉ पर रोका।
बीबीसी के अनुसार, दोनों टीमों के बीच एनफील्ड स्टेडियम में खेला गया मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। चेल्सी ने अपने अच्छे डिफेंस के दम पर लीवरपूल को दूसरा गोल नहीं दागने दिया।
दोनों टीमों के बीच पहला हाफ गोलरहित रहा। इसके बाद दूसरे हाफ में 65वें मिनट में मोहम्मद सलाह ने गोल कर लीवरपूल का खाता खोला और उसे बढ़त दी।
चेल्सी ने अपने अच्छे डिफेंस के साथ-साथ गोल दागने का प्रयास भी जारी रखा हुआ था। 85वें मिनट में इस प्रयास से सफलता हासिल करते हुए विलियन की ओर से दागे गए गोल के साथ ही टीम ने 1-1 से स्कोर बराबर कर लिया। इस कारण दोनों टीमों के बीच मैच ड्रॉ हो गया।
प्रीमियर लीग में खेले गए एक अन्य मैच में क्रिस्टल पैलेस ने स्टोक सिटी को 2-1 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath