प्रीमियर लीग : वेटफोर्ड ने रोमांचक मुकाबले में टोटेनहम को हराया

वॉटरफोर्ड (इंग्लैंड), 3 सितम्बर (आईएएनएस)। वेटफोर्ड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के चौथे दौर के एम रोमांचक मुकाबले में रविवार को एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए टोटेनहम हॉटस्पर को 2-1 से शिकस्त दी।

बीबीसी के अनुसार, इस सीजन वेटफोर्ड की यह लगातार चौथी जीत है और वह तालिका में 12 अंकों के साथ तीसरे पायादान पर है। मौजूदा चैम्पियन मैनचेस्टर सिटी 10 अंकों के साथ चौथे पायदान पर काबिज है।

विकारेज रोड स्टेडियम में हुए इस मुकाबले के पहले हाफ में टोटेनहम का दबदबा देखनें को मिला लेकिन मेहमान टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई। पूरे मैच के दौरान टोटेनहम ने 66 प्रतिशत बाल पोजेशन रखा लेकिन फिर भी वह जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हो पाए।

मेहमान टीम के लिए दूसरे हाफ की शुरुआत शानदार रही और 53वें मिनट में अब्दौलाए डाउकौरे के आत्मघाती गोल वह बढ़त बानने में कामयाब रहे।

इसके बाद, वेटफोर्ड ने धमाकेदार वापसी की और 69वें मिनट में कप्तान ट्रॉय डीनी ने मेजबान टीम के लिए बराबरी का गोल दागा। 76वें मिनट में क्रेग कैथकेट्र ने हेडर के जरिए मेजबान टीम के दूसरा गोल करते हुए मैच का रुख मोड़ दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493