प्रीमियर लीग : वेस्ट हैम ने साउथम्पटन को 2-1 से मात दी

साउथम्पटन, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 19वें दौर के मुकाबले में गुरुवार देर रात यहां वेस्ट हैम ने साउथम्पटन को 2-1 से पराजित किया।

इस जीत के बाद वेस्ट हैम 27 अंकों के साथ तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गया है जबकि साउथम्पटन की टीम 15 अंकों के साथ 16वें स्थान पर काबिज है।

सेंट मेरीज स्टेडियम में खेले गए इस मैच का पहला हाफ रोमांचक रहा। पहले हाफ में दोनों ही टीमों ने आक्रामक फुटबाल खेली और गोल करने के कई मौके बनाए। हालांकि, कोई भी टीम बढ़त बनाने में कामयाब नहीं हो पाई।

दूसरे हाफ की शुरुआत मेजबान टीम के लिए बेहतरीन रही। 50वें मिनट में नेथन रेडमोंड ने साउथम्पटन के लिए पहला गोल दागा।

वेस्ट हैम की टीम इससे निराश नहीं हुई और जल्द ही वापसी करने में कमायाब रही। तीन मिनट बाद फिलिप एंडरसन ने गोल करके मेहमान टीम को बराबरी दिला दी।

एंडरसन यहीं नहीं रुके और छह मिनट बाद मैच का अपना दूसरा गोल करते हुए वेस्ट हैम को जीत दिला दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493