प्रीमियर लीग : वॉल्वरहैम्प्टन ने किया उलटफेर, टोटेनहम को हराया

लंदन, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। वॉल्वरहैम्प्टन वांडर्स ने शनिवार रात यहां इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 20वें दौर के मैच में टोटेनहम हॉटस्पर को 3-1 से मात देकर उसके खिताब जीतने के सपने को तगड़ा झटका दिया।

इस हार के कारण लंदन स्थित क्लब तालिका में शीर्ष पर मौजूद लिवरपूल से कुल नौ अंक पीछे हो गया है। टोटेनहम के कुल 45 अंक है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, वेम्बली स्टेडियम में खेले गए इस मैच का पहला दमदार गोल टोटेनहम के लिए 22वें मिनट में इंग्लैंड के स्ट्राइकर हैरी केन ने किया लेकिन मेजबान टीम इसका लाभ नहीं उठा पाई।

पहला हाफ पूरी तरह टोटेनहम के नाम रहा लेकिन दूसरे हाफ में वांडर्स की टीम वापसी करने में कामयाब रही।

दूसरे हाफ की शुरुआत से ही वांडर्स ने अटैकिंग फुटबाल खेली जिसका परिणाम उसे 72वें मिनट में मिला। विली बोली ने जाओ मोटिन्हो के क्रॉस पर शानदार हेडर लगाते हुए मेहमान टीम को बराबरी दिलाई।

इसके बाद, टोटेनहम के डिफेंस ने कई गलतियां की जिसका लाभ उठाते हुए राउल जिमिनेज ने 83वें मिनट में वांडर्स को बढ़त दिला दी।

हेल्डर कोस्टा ने 87वें मिनट में मेहमान टीम का मैच का तीसरा गोल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493