प्रीमियर लीग : सिटी ने सीजन का 100वां गोल किया, हर्डसफील्ड को 3-0 से हराया

हर्डसफील्ड, 21 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की मौजूदा चैम्पियन मैनचेस्टर सिटी ने रविवार रात यहां 2018-19 सीजन का अपना 100वां गोल करते हुए 23वें दौर के मुकाबले में हर्डसफील्ड टाउन को 3-0 से पराजित किया।

इस जीत के बाद सिटी तालिका में 56 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर स्थित है। वह पहले स्थान पर मौजूद लिवरपूल से चार अंक पीछे है। हर्डसफील्ड 11 अंकों के साथ 20वें स्थान पर मौजूद है।

सिटी ने मैच की दमदार शुरुआत की और 18वें मिनट में डिफेंडर डेनिलो ने 18 गज के बॉक्स के बाहर से शानदार गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

एक गोल से आगे होने के बाद सिटी का खेल लगातार बेहतर होता गया। मेहमान टीम ने हर्डसफील्ड के गोल पर लगातार अटैक किया।

दूसरे हाफ की शुरुआत भी सिटी के लिए बेहतरीन रही। 54वें मिनट में इंग्लैंड के विंगर रहीम स्टर्लिग ने मेहमान टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

इसके दो मिनट बाद ही जर्मन खिलाड़ी लेरॉय साने ने गोल करके स्कोर 3-0 कर दिया।

मैच के अंतिम 10 मिनटों में मेजबान टीम ने मैच में गोल करने के कई प्रयास किए लेकिन वे सिटी के डिफेंस को भेदने में कामयाब नहीं हो पाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493