प्रीमियर लीग सूची में चेल्सी जीत के साथ चौथे स्थान पर

साउथहैम्पटन, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग के 10वें दौर में चेल्सी ने साउथहैम्पटन क्लब को 2-0 से हराकर लीग सूची में चौथा स्थान हासिल कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, चेल्सी के लिए एडेन हजार्ड ने रविवार को सेंट मैरी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के छठे मिनट में ही गोल दागकर खाता खोला।

साउथहैम्पटन को गोल करने का एक भी मौका न देते हुए मुकाबले के दूसरे हाफ में भी चेल्सी ने अपना बेहतरीन खेल कायम रखा और 55वें मिनट में दूसरा गोल दागकर जीत हासिल की। क्लब के लिए यह गोल डिएगो कोस्टा ने किया।

प्रीमियर लीग के इस सत्र में चेल्सी की यह लगातार चौथी जीत है। लीग सूची में क्लब मैनचेस्टर सिटी, आर्सेनल और लीवरपूल से एक अंक पीछे 22 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

प्रीमियर लीग सूची में पहले स्थान पर काबिज सिटी, दूसरे स्थान पर आर्सेनल और तीसरे स्थान पर शामिल लीवरपूल के अंक बराबर हैं, लेकिन उनके गोल स्कोर में अंतर है।

इस जीत पर चेल्सी के कोच एंटोनियो कोंटे ने कहा, “हम जानते थे कि हमारा मुकाबला एक अच्छे क्लब के खिलाफ है। इस प्रकार के मुकाबले जीतना जरूरी है, क्योंकि इससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493