प्रीमियर लीग : हडर्सफील्ड ने वूल्व्स के खिलाफ किया उलटफेर

हडर्सफील्ड, 27 फरवरी (आईएएनएस)। हडर्सफील्ड टाउन ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 28वें दौर के मैच में मंगलवार रात यहां उलटफेर करते हुए वॉल्वरहैम्पटन वांडर्स को 1-0 से हराया।

बीबीसी के अनुसार, ईपीएल की तालिका में आखिरी पायदान पर काबिज हडर्सफील्ड इस मैच से पहले पिछले 14 मुकाबलों में जीत नहीं दर्ज कर पाई थी।

इस जीत के बाद हडर्सफील्ड के 14 अंक हो गए हैं जबकि वांडर्स की वूल्व्स की टीम 40 अंकों के साथ आठवें स्थान पर स्थित है।

हडर्सफील्ड के घरेलू मैदान पर खेला गया यह मुकबला बेहद कड़ा रहा और दोनों टीमों ने 50-50 प्रतिशत बाल पोजेशन रखा। हालांकि, गोल करने के अधिक मौके मेजबान टीम को ही मिले।

पहले हाफ में दोनों टीम ने संभलकर शुरुआत की और डिफेंस में गलती करने से बचे। मेजबान टीम का पलड़ा थोड़ा भारी रहा।

वूल्व्स की टीम दूसरे हाफ में बेहतर नजर आई। उसने काउंटर अटैक पर अधिक भरोसा दिखाया लेकिन बढ़त बनाने में कामयाब नहीं हो पाई।

हडर्सफील्ड के स्टीव मुनिए ने इंजुरी टाइम (91वें मिनट) में मिले मौके को भुनाया और गोल करते हुए अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493