प्री-सीजन ट्रेनिंग के लिए अपने पुराने क्लब लौटे थियागो

रियो डी जनेरियो, 2 जुलाई (आईएएनएस)। पेरिस सेंट जर्मेन के सेंटर बैक थियागो सिल्वा ने नए सीजन के लिए समय से पहले अभ्यास शुरू कर दिया है और इसके लिए वह अपने पुराने क्लब फ्लूमीनेंसे लौट आए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 32 साल के थियागो ने फ्लूमीनेंसे के लाराजीरास में अपना भार नपवाया और फिर स्टाफ तथा खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाया।

ब्राजील की आस्ट्रेलिया पर मिली 4-0 की जीत के बाद से वह आधिकारिक तौर पर छुट्टी पर हैं।

पेरिस सेंट जर्मेन ने नए सीजन के लिए अभी तक अभ्यास शुरू नहीं किया है।

सिल्वा ने 2006 से 2008 तक फ्लूमीनेंसे के लिए कुल 146 मैच खेले। वह इस क्लब की यूथ अकादमी का उत्पाद हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493