चेन्नई , 14 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रुति हासन मलयालम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘प्रेमम’ के तेलुगू रिमेक में कॉलेज की लेक्चरर की भूमिका निभाएंगी।
श्रुति फिल्म की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक हैं।
फिल्म की यूनिट के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “रिमेक में श्रुति साई पल्लवी की लेक्चरर की भूमिका निभाएंगी। फिल्म में अपने किरदार के लिए श्रुति का मेकओवर किया जाएगा। उन्होंने पहले ही अपने किरदार की तैयारी शुरू कर दी है।”
चंदू मोंदेती के निर्देशन में बनने वाली फिल्म को ‘मजनू’ नाम दिए जाने का अनुमान है और इसमें नागा चैतन्य मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म की शूटिंग दिसम्बर के पहले सप्ताह में शुरू की जाएगी।
फिल्म का निर्माण एस. राधा कृष्णन करेंगे।
dharmpath.com dharmpath