प्रेमी के साथ अंतरंग होती नजर आईं केट हडसन

लॉस एंजेलिस, 28 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री केट हडसन ने गिटारवादक डैनी फुजीकावा के साथ सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे के साथ अंतरंग नजर आने के बाद अपने प्रेम संबंधों की पुष्टि कर दी है।

लॉस एंजेलिस, 28 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री केट हडसन ने गिटारवादक डैनी फुजीकावा के साथ सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे के साथ अंतरंग नजर आने के बाद अपने प्रेम संबंधों की पुष्टि कर दी है।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, दोनों साथ में घूमते हुए देखे जाने के बाद एक-दूसरे के साथ सड़कों पर सार्वजनिक रूप से आलिंगनबद्ध नजर आए। इससे पहले दोनों खरीदारी करते नजर आए थे।

हडसन के पिछले संबंधों से दो बेटे हैं।

अभिनेत्री छह सालों तक रॉक बैंड ब्लैक क्रोज के सदस्य क्रिस ब्राउन की पत्नी रहीं और अगस्त 2006 में दोनों ने अपनी राहें जुदा कर लीं। इसके बाद हडसन के संबंध रॉक बैंड म्यूज के सदस्य मैट बेलामी के साथ रहे, दोनों दिसंबर 2014 में अलग हो गए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493