‘प्रेम या पहेली चंद्रकांता’ की पटकथा से घबरा जाती हैं कृतिका

मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृतिका कामरा का कहना है कि वह जब भी टीवी कार्यक्रम ‘प्रेम या पहेली चंद्रकांता’ की पटकाथा पढ़ती हैं, घबरा जाती हैं।

टीवी चैनल लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम के बारे में कृतिका ने एक बयान में कहा, “जब मैं शूटिंग करती हूं तब कोई समस्या नहीं होती, लेकिन जब पटकथा पढ़ती हूं तो इसके हिंदी और उर्दू के कठिन शब्दों को देखकर घबरा जाती हूं। इसे पढ़ने में मुझे समस्या होती है, जिसके कारण मैं इसे रिहर्स करने के लिए अलग से समय निकालती हूं।”

इसके लिए उन्होंने अपने फोन में हिंदी अनुवादक एप डाउनलोड किया है, जिससे शब्दों को समझने में आसानी होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493