प्रोस्टेट सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे पेले

रियो डी जेनेरियो, 8 मई (आईएएनएस)। महान फुटबाल खिलाड़ी पेले प्रोस्टेट ग्लैंड की सर्जरी के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

रियो डी जेनेरियो, 8 मई (आईएएनएस)। महान फुटबाल खिलाड़ी पेले प्रोस्टेट ग्लैंड की सर्जरी के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एक मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि 74 साल के पेले ने हाइपरप्लासिया के इलाज के लिए सर्जरी कराई है।

पेले को साओ पाउलो के एल्बर्ट आइंस्टाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अभी उनकी हालत स्थिर है।

अस्पताल की बुलेटिन में कहा गया है कि पेले की सर्जरी सफल रही है।

छह महीने में यह दूसरा मौका है, जब पेले को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवम्बर में पेले को मूत्र सम्बंधी जटिलताओं को लेकर अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

बाद में पता चला था कि उनकी किडनी में पत्थर हैं और उन्हें हटाने का काम किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493