प्रो कबड्ड़ी लीग : दिल्ली ने बेंगलुरू को दी करारी शिकस्त

बेंगलुरू, 15 जुलाई (आईएएनएस)। दबंग दिल्ली ने स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के चौथे संस्करण के 35वें मैच में शुक्रवार को मेजबान बेंगलुरू बुल्स को 20 अंकों के बड़े अंतर से करारी मात दी।

बेंगलुरू, 15 जुलाई (आईएएनएस)। दबंग दिल्ली ने स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के चौथे संस्करण के 35वें मैच में शुक्रवार को मेजबान बेंगलुरू बुल्स को 20 अंकों के बड़े अंतर से करारी मात दी।

दिल्ली ने मेजबानों को 20-40 से हरा इस संस्करण में घर में पहली जीत दर्ज करने के सपने को तोड़ दिया। बेंगलुरू ने इस संस्करण में अपने घर में चार मैच खेले हैं जिसमें चारों में उसे हार झेलनी पड़ी है।

रेड से 10 अंक हासिल करने वाले दिल्ली के काशिलिंग अदाके को रेडर ऑफ द मैच चुना गया। दिल्ली के ही डी सुरेश कुमार को डिफेंडर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दिल्ली के ही के.सेल्वामणि को मैन ऑन द मैच का पुरस्कार दिया गया।

बेंगलुरू की टीम दिल्ली के एकतरफा खेल के आगे पूरे मैच में संघर्ष करती रही और कभी भी दिल्ली के अंकों के आस-पास तक नहीं पहुंच सकी।

पहले हाफ तक दिल्ली ने 15-8 से बढ़त ले ली थी। दूसरे हाफ में मेजबान टीम अंकों के अंतर को खत्म नहीं कर पाई और दिल्ली ने अंतर को बढ़ा दिया। अंत तक दिल्ली ने अपने हिस्से में अंक जोड़े और मेजबानों को 20 अंकों के बड़े अंतर से मात दी।

दिल्ली ने रेड से 21 और टैकल से 10 अंक अपने खाते में जोड़े। बेंगलुरू की टीम रेड से 17 और टैकल से तीन अंक ही जोड़ सकी।

दिल्ली की जीत में सबसे बड़ा योगदान ऑल आउट अंकों का रहा। उसने छह ऑल आउट अंक अपने नाम किए जबकि बेंगलुरू की टीम एक भी ऑल आउट अंक हासिल नहीं कर पाई।

ऑल आउट अंकों के अलावा मेजबानों के हिस्से में एक भी अतिरिक्त अंक नहीं आया जबकि दिल्ली ने तीन अतिरिक्त अंक अपने नाम किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493