प्रो कबड्डी : उद्घाटन मैच में पुनेरी पल्टन ने तेलुगू टाइटंस को हराया

मुम्बई, 25 जून (आईएएनएस)। पहले हाफ में मिले एक बोनस अंक की बदौलत पुनेरी पल्टन टीम ने शनिवार को खेले गए स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी सीजन-4 के उद्घाटन मैच में तेलुगू टाइटंस को 28-24 से हरा दिया।

पहले हाफ में हालांकि टाइटंस ने 15 जबकि पल्टन ने 13 अंक हासिए किए थे। दूसरे हाफ में हालांकि टाइटंस का खेल खराब रहा और वे सिर्फ 9 अंक बटोर सके। दूसरी ओर, पल्टन ने दूसरे हाफ में दो लोना सहित कुल 15 अंक बटोरे।

टाइटंस ने भी पहले हाफ में दो लोना बटोरे थे। दूसरे हाफ में टाइटंस को एक एसपी प्वाइंट भी मिला था लेकिन वह कुल मिलाकर 24 अंक ही हासिल कर सकी। किसी टीम की ओर से गोल्डन रेड नहीं हुआ।

कुल मिलाकर दोनों टीमों के बीच पहले हाफ में जोरदार टक्कर हुई लेकिन दूसरे हाफ में टाइटंस के पांव उखड़ गए। दूसरे हाफ का खेल उसके लिए हार का कारण बना।

पल्टन के सोनू नरवाल को स्टार स्पोर्ट्स बेस्ट रेडर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला जबकि इसी टीम के मंजीत चिल्लर बेस्ट डिफेंडर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493