प्रो कबड्डी लीग : गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक

विशाखापट्टनम, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। के. प्रापंजन के 12 और सचिन के 10 अंकों के दम पर गुजरात फार्च्यूनजाएंट्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के मुकाबले में बुधवार को हरियाणा स्टीलर्स को 47-37 से हरा दिया।

जोन-ए में दूसरे स्थान पर काबिज गुजरात की 19 मैचों में यह 14वीं और लगातार तीसरी जीत थी। टीम के अब 78 अंक हो गए हैं और वह शीर्ष पर कायम यू मुंबा से चार अंक पीछे है।

वहीं, हरियाणा को लगातार तीसरी और 20 मैचों में 13वीं पराजेय झेलनी पड़ी है। टीम 39 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

यहां राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए लीग के 108वें मैच में गुजरात पहले हाफ में 28-16 से आगे थी। टीम ने दूसरे हाफ में भी अपनी बढ़त को कायम रखते हुए एकतरफा अंदाज में मैच अपने नाम कर लिया।

विजेता टीम ने रेड से 30, टैकल से 12, आलआउट से चार और एक अतिरिक्त अंक जुटाए।

हरियाणा के लिए मोनू गोयत ने 11 और नवीन ने सात अंक लिए। टीम को रेड से 26, टैकल से आठ, आलआउट से दो और एक अतिरिक्त अंक मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493