प्रो कबड्डी लीग : घर में थलाइवाज की पहली हार

चेन्नई, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 में तमिल थलाइवाज की टीम अपने घरेलू चरण की शुरुआत जीत के साथ नहीं कर पाई। उसे शुक्रवार को पुणेरी पल्टन ने मात दी।

जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेले गए मैच में पुणे ने थलाइवाज को 33-20 से मात दी।

मेजबान टीम के कप्तान विफल रहे और सिर्फ चार अंक ही ले पाए। यह थलाइवाज की हार का एक कारण रहा। वहीं पुणे की टीम ने संयुक्त रूप से अच्छा प्रदर्शन किया और रेड के अलावा बेहतरीन डिफेंस के दम पर थलाइवाज को मात दी।

पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच बरबारी का खेल देखने को मिला। थलाइवाज की टीम एक समय 6-3 से आगे थी, लेकिन पुणे ने वापसी करते हुए राजेश मोंडल की सफल रेड के दम पर नौवें मिनट में स्कोर 6-6 से बराबर कर लिया।

14वें मिनट तक मेजबान टीम ने एक बार फिर 10-9 की बढ़त ले ली थी लेकिन पुणे ने अगले ही पल स्कोर बराबर कर लिया। थलाइवाज ने फिर वापसी की और पहले हाफ की समाप्ति तक 13-11 की बढ़त ले ली।

दूसरे हाफ में पुणे ने खेल पलट दिया। उसने दूसरे हाफ के शुरू के पांच मिनट में ही 14-14 से बराबरी कर ली और फिर 15-14 की बढ़त ले ली। इस बढ़त को मेहमान टीम ने लगातार अंक लेकर बनाए रखा और थलाइवाज को मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493