प्रो कबड्डी लीग : जयपुर को 48-24 से हराकर यू मुंबा शीर्ष पर

मुंबई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। पहले हाफ में 26-8 की विशाल बढ़त लेने वाली यू मुंबा ने यहां वीवो-प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन में शुक्रवार को जयपुर पिंक पैंथर्स को 48-24 से हराकर अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

मुंबा की नौ मैचों में यह सातवीं जीत है। टीम के अब 39 अंक हो गए हैं और वह जोन-ए में पहले नंबर पर पहुंच गई है।

जयपुर को आठ मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा है और वह 12 अंकों के साथ छठे नंबर पर है।

यहां एनएससीआई इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के पहले हाफ में मुंबा ने 26-8 की बढ़त लेकर मैच को एकतरफा बना दिया। मुंबा ने दूसरे हाफ में भी लगाातार अंक लेकर 48-24 से मैच जीत लिया।

मुंबा के लिए अभिषेक सिंह ने 12, दर्शन कादियान ने 10, विनोद कुमार ने सात और फजल अत्राचली ने पांच अंक लिए। टीम ने रेड से 24, टैकल से 15, आलआउट से आठ और एक अतिरिक्त अंक अपने नाम किए।

जयपुर के लिए दीपक हुड्डा ने छह और अनूप कुमार ने पांच अंक हासिल किए। टीम ने रेड से 16, टैकल से सात और एक अतिरिक्त अंक बटोरे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493