प्रो कबड्डी लीग : जयपुर ने थलाइवाज को दी मात

विशाखापट्टनम, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। दीपक हुड्डा के नौ अंकों की मदद से जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के इंटर जोन चैलेंज मुकाबले में शनिवार को तमिल थलाइवाज को 37-24 से मात दी।

जयपुर की 15 मैचों में यह चौथी जीत है और वह 25 अंकों के साथ जोन-ए में छठे नंबर पर है। वहीं, थलाइवाज को 18 मैचों में 11वीं हार का सामना करना पड़ा है। टीम 34 अंकों के साथ जोन-बी में पांचवें नंबर है।

जयपुर की टीम यहां राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में पहले हाफ में सात अंकों से आगे थी और उसका स्कोर 17-11 था। टीम ने दूसरे हाफ में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया।

जयपुर के लिए दीपक के सुनील सिद्धगावली ने छह और आनंद पाटिल ने पांच अंक लिए। विजेता टीम ने रेड से 18, टैकल से 15 और आलआउट से चार अंक अपने नाम किया।

थलाइवाज के सुकेश हेगडे ने छह और जसवीर सिंह, अमित हुड्डा तथा सुनील ने तीन-तीन अंक अंक लिए। टीम को रेड से 16 और टैकल से सात और एक अतिरिक्त भी अंक मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493