प्रो-कबड्डी लीग : जयपुर-पुणे का मैच बराबरी पर छूटा

पुणे, 23 नवंबर (आईएएनएस)। प्रो-कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन में शुक्रवार को यहां के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में जयुपर पिंक पैंथर्स और पुणेरी पल्टन के बीच का मैच 30-30 से बराबरी पर खत्म हुआ।

हाफ टाइम तक जयपुर ने 17-10 की बढ़त ले ली थी, लेकिन दूसरे हाफ में पुणे ने शानदार वापसी करते हुए मैच को बराबरी पर खत्म किया।

दूसरे हाफ में आते ही पुणे ने धीरे-धीरे अंकों के अंतर को पाटना शुरू किया 32वें मिनट में जाकर स्कोर 25-25 से बराबर कर लिया। यहां से दोनों के बीच गजब की प्रतिस्पर्धा हुई। तब पुणे आगे होती तो कभी जयपुर।

दो मिनट का खेल बचा था तभी पुणे ने दो अंक की बढ़त लेते हुए स्कोर 30-28 कर लिया। इसके बाद जयपुर ने मोनू की रेड को असफल करते हुए स्कोर 29-30 किया और फिर दीपक हुड्डा ने सफल रेड मारते हुए स्कोर बराबर कर दिया।

मैच की आखिरी रेड पुणे के जी.बी. मोरे के हाथ आई जहां वह असफल रह गए और मैच बराबरी पर खत्म हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493