प्रो कबड्डी लीग : तमिल थलाइवाज ने हरियाणा को बराबरी पर रोका

मुंबई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। पहले हाफ में चार अंक से पीछे रहने वाली तमिल थलाइवाज टीम ने बुधवार को प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-6 के मैच में हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए उसे बराबरी पर रोक दिया।

यहां के एनएससीआई इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मैच का अंत 32-32 के स्कोर के साथ हुआ।

पहले हाफ में हरियाणा ने 19-15 की बढ़त ले ली थी, लेकिन थलाइवाज ने पलटवार करते हुए मैच को बराबरी पर समाप्त किया।

दूसरे हाफ में थलाइवाज ने धीरे-धीरे अंकों के अंतर को कम करना शुरू किया और जब मैच में चार मिनट का समय शेष था, तभी थलाइवाज ने 27-27 से बराबरी की और फिर 32-30 से बढ़त ले ली।

हरियाणा ने एक मिनट का खेल शेष रहते हुए दो अंक लिए और स्कोर 32-32 से बराबर कर लिया। हरियाणा के पास मौका था कि वह अंतिम रेड को सफल बनाते हुए जीत हासिल कर ले लेकिन थलाइवाज के डिफेंस ने हरियाणा के रेडर जसवीर सिंह को खाली हाथ भेजते हुए मैच को बराबरी पर खत्म कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493