प्रो कबड्डी लीग : तेलुगू टाइटंस ने पुनेरी पलटन को दी मात

मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। राहुल चौधरी के आठ और निलेश शालुंके के छह अंकों की बदौलत तेलुगू टाइटंस ने यहां वीवी-प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन में इंटर जोन चैलेंज वीक मैच में मंगलवार को पुनेरी पलटन को 28-25 से हरा दिया।

तेलुगू की नौ मैचों में यह पांचवीं जीत है और अब वह 30 अंकों के साथ जोन-बी में दूसरे नंबर पर है। पुनेरी को 14 मैचों में सातवीं हार का सामना करना पड़ा है और वह 38 अंकों के साथ जोन-बी में दूसरे नंबर पर है।

तेलुगू टाइटंस की टीम अपने पिछले मुकाबले में मात खाने के बाद जीत की पटरी पर लौटी है। वहीं, पुनेरी को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

पहले हाफ में 17-11 से आगे रहने वाली तेलुगू ने रेड से 14, टैकल से 10 और आलआउट से चार अंक बटोरे।

पुनेरी के लिए संदीप नरवाल ने सात और अक्षय जाधव ने पांच अंक लिए। टीम को रेड से 12, टैकल से नौ, आलआउट से दो और दो अतिरिक्त मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493