चेन्नई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 के घरेलू चरण में तमिल थलाइवाज की हार का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। तेलुगू टाइटंस के खिलाफ उसने मंगलवार को घर में लगातार चौथी हार झेली।
टाइटंस ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मैच में थलाइवाज को 58-37 से मात दी।
यह थलाइवाज की लगातार चौथी हार है। इससे पहले, पुणेरी पल्टन, जयपुर पिंक पैंथर्स और यू-मुम्बा ने उसे मात दी थी।
मैच हाई स्कोरिंग रहा जिसमें टाइटंस ने अपना दबादबा दिखाया। टाइंटस के लिए राहुल चौधरी ने 16 अंक लिए। वहीं मेजबान टीम के लए कप्तान अजय ठाकुर ने 20 अंक जुटाए।
शुरुआती मिनटों में जरूर थलाइवाज ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन जब एक बार टाइटंस ने बढ़त लेना शुरू की तो वह दबाव में बिखर गई। पांचवें मिनट तक टाइटंस की टीम 6-5 से आगे थी, लेकिन निलेश सालुंके की शानदार रेड के दम पर उसने अगले ही पल में 9-5 की बढ़त ले ली थी। इस बढ़त को उसने नौवें मिनट तक ही 16-8 कर लिया और फिर बेहतरीन खेल दिखाते हुए दूसरे हाफ में 32-15 के स्कोर के साथ गई।
दूसरे हाफ में थलाइवाज ने कोशिश तो कि और लगातार अंक भी हासिल किए, लेकिन वह थलाइवाज को अंक लेने से नहीं रोक पाई। टाइटंस ने इस हाफ में अपने खाते में 36 अंक जोड़े तो वहीं मेजबान टीम 22 अंक ही जोड़ पाने में सफल रही।
dharmpath.com dharmpath