प्रो कबड्डी लीग : थलाइवाज की वापसी, टाइटंस को दी मात

अहमदाबाद, 20 नवंबर (आईएएनएस)। तमिल थलाइवाज ने प्रो-कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन में फॉर्म में वापसी के संकेत देते हुए मंगलवार को यहां जोन-बी के कड़े मुकाबले में तेलुगू टाइटंस को 27-23 से मात दी।

इस सीजन थलाइवाज प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और तालिका में वे आखिरी पायदान पर स्थित हैं।

अहमदाबाद लेग के इस मुकाबले में थलाइवाज के लिए रेड के जरिए सबसे अधिक अंक कप्तान अजय ठाकुर (8) जबकि डिफेंस के जरिए सबसे अधिक अंक मंजीत छिल्लर (3) ने अर्जित किए। टाइटंस के लिए रेडर राहुल चौधरी ने आठ अंकों का योगदान दिया जबकि डिफेंडर फरहाद रहीमी ने तीन अंक हासिल किए।

द एरेना बाई ट्रांस्टाडिया में देनों टीमों ने सधी हुई शुरुआत की पहले कुछ रेड में संयम बरता। टाइटंस के स्टार रेडर राहुल ने पहले पांच रेड में अच्छा प्रदर्शन किया और दो अंक बटोरने में कामयाब रहे। हांलाकि, थलाइवाज उनकी टीम के डिफेंस को भेदने में कामयाब रही और पहले 10 मिनट के बाद 8-4 से बढ़त बना ली।

थालाइवाज ने कमजोर पड़ती विपक्षी टीम पर दबाव बनाने में कोताही नहीं बरती। वे पहले हाफ में टाइटंस को ऑलआउट करने में भी कामयाब रही और 18-10 की बड़ी बढ़त बना ली।

टाइटंस ने दूसरे हाफ में में वापसी करने के इरादे से आक्रमक शुरूआत की और मोहेशन.एम ने पहले रेड पर की एक अंक दिलाकर अपनी टीम की वापसी की उम्मीदें जगा दी। थालाइवाज इससे अधिक दबाव में नहीं आई और संयम भरा खेल दिखाते हुए अपनी बढ़त को बनाए रखा।

आलराउंडर मंजीत छिल्लर ने डिफेंस में दमदार खेल दिखाया और टाइटंस के विभिन्न रेडर को रोकते हुए अपनी टीम को मैच में आगे रखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493