प्रो कबड्डी लीग : थलाइवाज ने उलटफेर करते हुए पटना को दी मात

पुणे, 14 अक्टूबर, (आईएएनएस)। तमिल थलाइवाज ने शनिवार को प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 में बड़ा उलटफेर करते हुए मौजूदा चैम्पियन पटना पाइरेट्स जैसी मजबूत टीम को मात दी।

शिवाजी छत्रपित स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में खेले गए मैच मे थलाइवाज ने पटना को 40-37 के अंतर से हराया।

सभी की उम्मीदों के उलट इस मैच में थलाइवाज की टीम पटना पर हावी रही। प्रदीप नरवाल जैसे खिलाड़ी के बावजूद पटना अंतिम पलों को छोड़ कर कभी मुकाबले में नहीं दिखी। मैच के अंतिम मिनटों मे जरूर पटना ने वापसी की कोशिश की लेकिन पहला हाफ का अंतर उसकी हार का कारण बना।

कप्तान अजय ठाकुर की कप्तानी वाली थलाइवाज ने मैच के 10वें मिनट में ही 16-6 की बढ़त लेते हुए पटना को बैकफुट पर धकेल दिया था। इस बढ़त को उसने कायम रखते हुए पहले हाफ का अंत 29-12 के मजबूत स्कोर के साथ किया।

दूसरे हाफ में हालांकि पटना ने वापसी की। आते ही उसने थलाइवाज को अंक लेने से कुछ देर के लिए रोके रखा और लगातार अंक लेते हुए स्कोर 17-29 कर लिया, लेकिन इसी बीच थलाइवाज ने भी अंक लेने शुरू कर दिए। मैच में सात मिनट का खेल बाकी था और पटना ने अंकों के अंतर को कम करते हुए स्कोर 28-35 कर दिया।

अंत में प्रदीप ने लगातार अंक लिए लेकिन वह हार को टाल नहीं पाए। प्रदीप ने 20 रेड अंक लिए जबिक थलाइवाद के लिए अजय ने 14 और के प्रपंजन ने 11 अंक लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493