मुंबई, 11 नवंबर (आईएएनएस)। दबंग दिल्ली ने दमदार प्रदर्शन करते हुए यहां वीवो-प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के जोन-ए के मुकाबले में रविवार को जयपुर पिंक पैंथर्स को 40-29 से मात दी।
इस मैच में दिल्ली के लिए टॉप रेडर नवीन कुमार रहे। उन्होंने 13 प्रयासों में कुल 10 अंक हासिल किए जबकि डिफेंडर जोगिंदर नरवाल ने कुल पांच टैकल अंक अपने खाते में डाले।
जयपुर के लिए मैच की शुरुआत बेहतरीन रही और टीम ने अच्छा खेल दिखाते हुए 10-5 की बढ़त बना ली। दिल्ली ने वापसी की और स्कोर 10-10 से बराबर कर दिया। पहले हाफ समाप्त होने तक दिल्ली के पास 20-16 की बढ़त थी।
दूसरे हाफ में भी दिल्ली ने अपने शानदार को जारी रखा और जयपुर को वापसी करने का कोई खास मौका नहीं दिया।
जयपुर के रेडर दीपक हुड्डा ने दमदार खेल दिखाया। उन्होंने 22 प्रयासों में सबसे ज्यादा 15 अंक हासिल किए लेकिन अपनी टीम की हार टालने में कामयाब नहीं हो पाए।
दिल्ली के आक्रमण के आगे जयुपर का डिफेंस हमेशा पेरशानी में दिखा। टैकल के जरिए टीम के लिए सबसे ज्यादा अंक संदीप धुल ने अर्जित किए। धुल ने केवल तीन अंक हासिल किए।
dharmpath.com dharmpath