प्रो-कबड्डी लीग : पुणे की धमाकेदार वापसी, हरियाणा को 35-33 से हराया

पुणे, 28 नवंबर (आईएएनएस)। पुणेरी पल्टन ने बुधवार को यहां श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए प्रो-कबड्डी लीग के छठे सीजन के एक रोमांचक मुकाबले में हिरयाणा स्टीलर्स को 35-33 से मात दी।

पुणे लेग में हुए जोन-ए के इस मैच में 10-24 से पीछे होने के बाद धमाकेदार वापसी की और मैच जीतने में कामयाब रही। घरेलू लेग में पुणे की यह तीसरी जीत है।

मेजबान टीम के लिए रेड के जरिए सबसे अधिक अंक संदीप नरवाल (6) जबकि डिफेंस के जरिए सबसे अधिक अंक गिरीश एर्नाक (3) ने अर्जित किए। हरियाणा के लिए रेडर मोनू गोयत इस मैच में भी फॉर्म में नजर आएं और दस अंकों का योगदान दिया जबकि डिफेंडर सुनील ने तीन अंक हासिल किए।

हरियाणा के लिए मैच की शुरुआत दमदार रही। मेहमान टीम ने पहले मिनट से आक्रामक खेल दिखाया और बेहतरीन रेड लगाते हुए बढ़त बनाई। पहले हाफ की समाप्ती पर हरियाणा की टीम 23-8 से आगे रही।

दूसरे हाफ की शुरुआत मेजबान टीम के लिए अच्छी रही। पुणे ने लगातार सफल रेड किए और मैच समाप्त होने से चार मिनट पहले 31-29 की बढ़त बना ली।

पुणे ने मैच समाप्त होने तक अपनी बढ़त को बनाए रखा और शानदार जीत दर्ज की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493