प्रो कबड्डी लीग : बंगाल वॉरियर्स ने तेलुगू टाइटंस को दी मात

मुंबई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। बंगाल वॉरियर्स ने अपने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत यहां वीवो-प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन में शुक्रवार को तेलुगू टाइटंस को 30-25 से हरा दिया।

बंगाल की आठ मैचों में यह चौथी जीत है। टीम के अब 27 अंक हो गए हैं और वह जोन-ए में तीसरे नंबर पर है। वहीं, तेलुगू को आठ मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है और वह 25 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है।

यहां एनएससीआई इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बंगाल के लिए मनिंदर सिंह ने छह, बलदेव सिंह ने पांच और सुरजीत सिंह ने चार अंक लिए। टीम ने रेड से 11, टैकल से 14, आलआउट से दो और तीन अतिरिक्त अंक अपने नाम किए।

तेलुगू के लिए राहुल चौधरी ने आठ और फरहाद मिलग्रदन ने पांच अंक अर्जित किए। टीम के खाते में रेड से 13, टैकल से 11 और एक अतिरिक्त अंक आए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493