प्रो कबड्डी लीग : मुंबा ने पल्टन को दी मात

मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के चौथे संस्करण के 43वें मैच में बुधवार को हुए रोमांचक मुकाबले में यू मुम्बा ने पुनेरी पल्टन को 34-31 से मात दे दी। यह पल्टन की लगातार तीसरी हार है।

दोनों टीमों के बीच काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पहले हाफ में मुम्बा की टीम ने 15-13 से बढ़त बना ली थी। लेकिन दूसरे हाफ में पल्टन ने शानदार खेल दिखाया।

दूसरे हाफ में पल्टन की टीम ने जल्द ही 15-15 से बराबरी कर ली और एक समय 23-22 से बढ़त ले ली थी। हालांकि मुम्बा ने फिर से मुकाबले में वापसी की और स्कोर 24-24 से बराबर कर लिया।

मुम्बा ने इसके बाद 30-27 से बढ़त ली और इसे कायम रखते हुए जीत हासिल की।

रेड से नौ अंक हासिल करने वाले मुम्बा के कप्तान अनूप कुमार को रेडर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं टैकल से पांच अंक हासिल करने वाले मुम्बा के ही सुरजीत को डिफेंडर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

मुम्बा की टीम ने रेड से 18 और टैकल से 10 अंक हासिल किए। पल्टन ने रेड से 19 और टैकल से आठ अंक अपने खाते में जोड़े।

ऑल आउट से मुम्बा की टीम ने चार अंक अपने खाते में डाले जबकि पल्टन को दो ही ऑल आउट अंक मिले। दोनों टीमों को दो-दो अतिरिक्त अंक मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493