प्रो कबड्डी लीग : मुम्बा को पल्टन ने पटका

हैदराबाद, 28 जुलाई (आईएएनएस)। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 के दूसरे मैच में शुक्रवार को पुनेरी पल्टन ने यू-मुम्बा को मात देते हुए लीग का विजयी आगाज किया है।

हैदराबाद, 28 जुलाई (आईएएनएस)। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 के दूसरे मैच में शुक्रवार को पुनेरी पल्टन ने यू-मुम्बा को मात देते हुए लीग का विजयी आगाज किया है।

पल्टन ने मुम्बा को गाचीबावली स्टेडियम में खेले गए मैच में 33-21 से मात दी।

मैच का पहला अंक मुम्बा ने हासिल किया, लेकिन फिर पल्टन ने पलटवार करते हुए उसे पूरे मैच में पीछे रखा। पल्टन ने जल्द ही पहले हाफ में 5-1 से बढ़त ले ली थी। मुम्बा की टीम ने इस अंतर को पाटने की कोशिश की, लेकिन असफल रही।

हाफ टाइम तक पल्टन ने 17-10 की बढ़त ले ली थी। मुम्बा की टीम ने दूसरे हाफ में वापसी करने की काफी कोशिशें की, लेकिन वह सफल नहीं रहीं।

दूसरे हाफ में पल्टन पूरी तरह से मुम्बा पर हावी रही और अपने खाते में लगातार अंक जोड़ते हुए मैच जीत ले गई।

पल्टन ने इस मैच में रेड से अपने खाते में 12 अंक जोड़े तो टैकल से 15 अंक जुटाए। उसने साथ ही चार ऑल आउट और दो अतिरिक्त अंक भी हासिल किए।

वहीं मुम्बा ने रेड से 11 अंक हासिल किए और टैकल से सात अंकों का अपने खाते में इजाफा किया। उसके हिस्से ऑल आउट से एक भी अंक नहीं आया, लेकिन वह तीन अतिरिक्त अंक लेने में सफल रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493