पटना, 1 अगस्त (आईएएनएस)। पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में हुए प्रो कबड्डी लीग के पटना चरण में शनिवार को खेले गए पहले मैच में यू मुंबा ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए दिल्ली दबंग को संघषपूर्ण मुकाबले में 27-22 से पराजित कर दिया। इस प्रतियोगिता में अब तक यू मुंबा एक भी मैच नहीं हारी है।
मैच में दोनों ही टीमों ने सधी हुई शुरुआत की और एक-एक अंक जुटाए। डिदेंस के लिए जानी जाने वाली दिल्ली दबंग की टीम प्रारंभ से ही डिदेंडरों के जरिए अंक जुटाए। हॉफटाइम तक दिल्ली दबंग की टीम रवींद्र पहल के डिदेंस बनाए गए कुल छह अंकों के साथ 14-11 से आगे हो गई परंतु हॉफ टाइम के बाद दिल्ली दबंग की टीम बिखरती नजर आई।
यू मंबा ने हॉफटारइम के बाद जोरदार वापसी करते हुए दोनों ही क्षेत्रों में अंक बटोरे। इस दौरान एक बार दिल्ली दबंग को ऑलआउट भी कर दिया। दिल्ली की ओर से भूपेंद्र ने रेड के जरिए सात अंक जुटाए, जबकि कप्तान अनुप कुमार ने रेडर और डिदेंडर के रूप में जोरदार प्रदर्शन किया।
पूरे मैच के दौरान दिल्ली दबंग की ओर से रवींद्र पहल ने नौ अंक जुटाए।
इस प्रतियोगिता में दिल्ली दबंग 15 अंक के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है।
dharmpath.com dharmpath