प्रो कबड्डी लीग : रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरू ने मुम्बा को दी मात

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। बेंगलुरू बुल्स ने स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के चौथे संस्करण के 49वें मैच में शनिवार को रोमांचक मुकाबले में यू मुम्बा को उसके घर में 27-28 से हरा दिया।

इस मैच में हार के बाद भी मुम्बा के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी बची हुई हैं।

पहले हाफ की समाप्ति तक स्कोर 10-10 से बराबर था। दूसरे हाफ में बेंगलुरू ने मुम्बा पर दबाव बनाना शुरू किया और धीरे-धीरे 18-10 से बढ़त ले ली, लेकिन मुम्बा की टीम ने हार नहीं मानी और अंत समय में 27-27 से बराबरी कर मैच में रोमांच ला दिया।

हालांकि उसके इन प्रयासों को बेंगलुरू ने सफल नहीं होने दिया और मैच खत्म होने से कुछ सेकेंड पहले एक अंक हासिल किया जो उसके लिए विजयी अंक भी साबित हुआ।

रेड से सात अंक हासिल करने वाले बेंगलुरू के रोहित कुमार को रेडर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं बेंगलुरू के ही मोहित चिल्लर को डिफेंडर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने टैकल से पांच अंक हासिल किए। मुम्बा के राकेश कुमार को मैन ऑन द मैट चुना गया।

रेड से मुम्बा ने 14 अंक हासिल और बेंगलुरू ने 10 अंक अपने नाम किए। टैकल से मेजबान टीम 10 और बेंगलुरू की टीम 11 अंक अपने खाते में डाल पाई।

मुम्बा की टीम ऑल आउट से दो अंक अपने नाम किए, जबकि बेंगलुरू की टीम चार अंक अपने हिस्से कर पाई।

बेंगलुरू को तीन अतिरिक्त अंक मिले और मुम्बा को एक अतिरिक्त अंक मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493