प्रो-कबड्डी लीग : हरियाणा ने तेलुगू से लिया हार का बदला

जयपुर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा स्टीलर्स ने अपने अनुभवी रेडर वजीर सिंह के अच्छे प्रदर्शन के दम पर सवाई मान सिंह स्टेडियम में शनिवार को खेले गए प्रो-कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 के इंटरजोनल वाइल्ड कार्ड मैच में तेलुगू टाइटंस को 32-30 से हरा दिया।

मैच काफी रोमांचक रहा और अंत तक विजेता का पता अनुमान लगा पाना मुश्किल था।

38वें मिनट में दोनों टीमें 30-30 से बराबरी पर थीं, लेकिन वजीर ने दो सफल रेड मारकर हरियाणा को जीत दिलाई और पिछले इंटरजोनल मैच में तेलुगू से मिली हार का बदला लिया।

मैच की शुरुआत में हरियाणा और तेलुगू के बीच बराबरी की टक्कर देखी गई। इसके बाद सुरेंद्र नाडा की कप्तानी वाली हरियाणा ने अपने खेल को तेज किया और अपने मजबूत रेडरों सुरजीत सिंह और वजीर के शानदार प्रदर्शन के दम पर तेलुगू को ऑल आउट कर 13-8 से बढ़त हासिल कर ली।

इस बीच, तेलुगू को निलेश सालुंके और कप्तान राहुल चौधरी किसी तरह संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें टीम के बाकी खिलाड़ियों का साथ नहीं मिल पा रहा था।

हरियाणा ने अपने मजबूत डिफेंस के दम पर राहुल को मैट से बाहर रखते हुए अपना दबदबा कायम रखा।

इस रणनीति में सफल रहते हुए हरियाणा ने पहले हाफ की समाप्ति तक तेलुगू पर 16-11 बढ़त ले ली थी।

दूसरे हाफ में भी हरियाणा ने अपना अच्छा प्रदर्शन करते हुए पहले हाफ की बढ़त को बनाए रखा रखा। हरियाणा ने तेलुगू को अंतिम नौ मिनटों में 24-18 से पीछे किया।

तेलुगू के लिए राहुल और निलेश ने काफी मेहनत कर रहे थे। इसी प्रयास के फलस्वरूप तेलुगू ने अंकों के अंतर को पाटने में सफलता हासिल की और स्कोर 27-27 से बराबर कर लिया।

दोनों टीमों के बीच अंतिम चार मिनट का मैच बेहद रोमांचक हो गया। जहां एक ओर इस मैच में हरियाणा जीत हासिल कर अपना बदला पूरा करना चाह रही थी, वहीं तेलुगू, हरियाणा को एक और बार पटखनी देते हुए लीग में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाह रही थी।

अंतिम दो मिनट में दोनों टीमों के बीच मैच बराबरी पर था। ऐसे में वजीर सिंह ने दो सफल रेड मारते हुए हरियाणा को 32-30 से जीत दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493