प्रो कबड्डी लीग : हरियाणा ने दिल्ली को तीन अंकों से हराया

सोनीपत, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। अपने तमाम प्रयासों के बाद भी दबंग दिल्ली प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 में मंगलवार को मेजबान टीम हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ मैच नहीं जीत पाई और तीन अंक के अंतर से हार गई।

सोनीपत, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। अपने तमाम प्रयासों के बाद भी दबंग दिल्ली प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 में मंगलवार को मेजबान टीम हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ मैच नहीं जीत पाई और तीन अंक के अंतर से हार गई।

मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोटर्स में खेले गए मैच में हरियाणा ने दिल्ली को 27-24 से मात दी।

शुरुआत से दिल्ली पीछे थी। अंत के 10 मिनट में दिल्ली ने वापसी की कोशिशें की, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी वह जीत हासिल नहीं कर सकीं।

पहले हाफ में हरियाणा ने दिल्ली को एकतरफा खेल का प्रदर्शन कर बैकफुट पर रखा। हरियाणा पहले हाफ में 17-8 से पीछे थी।

लेकिन दूसरे हाफ में दिल्ली ने बेहतरीन वापसी की। दूसरे हाफ के शुरुआती मिनटों में हरियाणा ने 20-12 से बढ़त ले ली थी। दिल्ली ने 25वें मिनट से लगातार अंक लेने शुरू किया। लेकिन यहां हरियाणा ने अपने आप को संभाला और दिल्ली को पीछे ही रखा।

हालांकि दिल्ली ने कोशिशें जारी रखीं और 37वें मिनट में 23-25 का स्कोर कर लिया। लेकिन हरियाणा ने उसे एक बार फिर आगे नहीं आने दिया।

हरियाणा की जीत में उसके डिफेंस ने अहम भूमिका निभाई। टैकल से मेजबान टीम ने 10 अंक लिए जबकि दिल्ली ने छह अंक लिए। रेड से हरियाणा ने 14 अंक लिए जबकि दिल्ली ने 13 अंक हासिल किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493