प्रो-कबड्डी लीग-6 : पुणे में होंगे बेंगलुरु बुल्स के घरेलू मैच

बेंगलुरू, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। वीवो प्रो-कबड्डी लीग सीजन-6 में शामिल फ्रेंचाइजी बेंगलुरू बुल्स अपने घरेलू मैच पुणे में खेलेगी। मशाल स्पोर्ट्स और लीग के आयोजकों ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

बेंगलुरू के घरेलू चरण के सभी मैच पुणे के श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में खेले जाएंगे।

बेंगलुरू टीम के घरेलू मैचों के लिए आयोजन स्थल में भले ही बदलाव हुआ हो, लेकिन इसके कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

प्रो-कबड्डी लीग के छठे सीजन में बेंगलुरू टीम 23 से 29 नवम्बर तक अपने घरेलू चरण के मैच खेलेगी। उसका पहला मुकाबला 23 नवम्बर को बंगाल वॉरियर्स से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493