प्रो-कबड्डी लीग-6 : बंगाल ने तमिल को 36-27 से हराया

ढाका, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। मनिन्दर सिंह के नौ और महेश गौड़ के पांच अंकों की बदौलत बंगाल वॉरियर्स ने गुरुवार को तमिल थलाइवाज को 36-27 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे संस्करण में अपनी विजयी शुरुआत की।

जहां बंगाल ने लीग में अपनी विजयी शुरुआत की है तो वहीं तमिल को पांच मैचों में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है।

यहां जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेले गए जोन-बी के इस मुकाबले में बंगाल की टीम पहले हाफ की समाप्ति तक 18-15 से आगे थीं। टीम ने दूसरे हाफ में भी अपनी इस बढ़त को बनाए रखा और 36-27 से मैच जीत लिया।

बंगाल की टीम ने रेड से 18, टैकल से 10, आलआउट से चार और दो अतिरिक्त अंक लिए।

वहीं तमिल के लिए जसवीर सिंह ने सात, अजय ठाकुर ने छह और मंजीत छिल्लर ने पांच अंक जुटाए। तमिल ने रेड से 18, टैकल से 8 और एक अतिरिक्त अंक लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493