प्रौद्योगिकी ने भारतीय सिनेमा को सभी तक पहुंचा दिया : ऐश्वर्य

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन का कहना है कि प्रौद्योगिकी ने भारतीय सिनेमा को सभी तक पहुंचा दिया है और महज एक क्लिक पर यह सभी की पहुंच में है।

ऐश्वर्य कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियल की ब्रांड एंबेसेडर हैं और आगामी 69वें कान्स फिल्म समरोह में इसका प्रतिनिधित्व करेंगी।

समय के साथ विदेशी फिल्म समारोहों में भारतीय सिनेमा के परिदृश्य में कैसे बदलाव आ रहा है, इस बारे में पूछे जाने पर ऐश्वर्य ने आईएएनएस से कहा, “हर साल दुनिया सिमटती जा रही है। मीडिया, सोशल मीडिया और संचार की बदौलत यह सब हो रहा है।”

ऐश्वर्य ने कहा, “इसने दुनिया को इतना छोटा बना दिया है कि भारतीय सिनेमा को सभी की पहुंच में ला दिया है।”

अभिनेत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दुनिया के बढ़ते कदम अभूतपूर्व विकास का सूचक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493