प्लंकट त्रिकोणीय टी-20 श्रृंखला से बाहर

लंदन, 16 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज लियाम प्लंकट मांसपेशियों में समस्या के कारण न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के साथ जारी त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। इससे पहले भी वह इस समस्या के कारण मैदान से दूर रह चुके हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस बात की पुष्टि की है कि प्लंकट 25 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले वन डे मैच से भी बाहर हो गए हैं।

प्लंकट को मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल गए मैच में एक बार फिर मांसपेशियों में समस्या हुई थी। इससे पहले वह जनवरी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच नहीं खेल पाए थे।

इस टी-20 त्रिकोणीय सीरीज में इंग्लैंड ने लगातार तीन हार का सामना किया है। सीरीज का अंत 21 फरवरी को हो रहा है। आस्ट्रेलिया ने खेले गए चारों मैच जीतते हुए फाइनल में जगह बना ली है।

इस टी-20 सीरीज के बाद इंग्लैंड, न्यूजीलैंड के साथ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493