पेरिस, 13 नवंबर (आईएएनएस)। यूरोप में फुटबाल की शीर्ष संस्था-यूईएफए के अध्यक्ष माइकल प्लातिनी ने फीफा अध्यक्ष पद के चुनावों के लिए अपनी दावेदारी रद्द किए जाने के चलते फीफा के बेतुके रवैये की आलोचना की है।
नैतिकता समिति द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में 90 दिनों के लिए निलंबित किए जाने के फैसले के खिलाफ प्लातिनी ने फीफा के सामने अपील की थी, जिसके परिणामस्वरूप फीफा अध्यक्ष पद की दौड़ से उनकी दावेदारी रद्द कर दी गई।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, प्लातिनी का नाम गुरुवार को फीफा अध्यक्ष पद की उम्मीदवारों की सूची से हटा दिया गया। हालांकि उन्होंने अपनी दावेदारी जारी रखने पर जोर दिया है।
प्लातिनी के वकील ने गुरुवार को अपने बयान में कहा कि चुनावी समिति के प्लातिनी के निलंबन अवधि के बाद उनकी दावेदारी की समीक्षा की जाएगी और इसीलिए, उनकी दावेदारी को रद्द नहीं माना जाएगा।
फीफा की चुनावी समिति ने 26 फरवरी को आयोजित होने वाले अध्यक्ष पद के चुनावों के लिए दावेदारी रखने वाले पांच उम्मीदवारों की घोषणा की।
dharmpath.com dharmpath