मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। टीवी शो ‘स्वरागिनी-जोड़े रिश्तों के सुर’ और ‘एक था राजा एक थी रानी’ से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री परिणीता बोरठाकुर ने अपनी बहन प्लाबिता बोरठाकुर की तारीफ करते हुए कहा है कि फिल्म ‘लिपिस्टक अंडर माई बुर्का’ में अभिनय करके उनकी बहन उनके सपनों को जी रही हैं।

परिणीता ने अपने बयान में कहा, “फिल्म की सफलता से बेहद खुश हूं। मैंने ‘मामी’ फेस्टिवल के दौरान यह फिल्म देखी थी। वहां सभी ने ‘स्टैन्डिंग ऑवेशन’ दिया था। मुझे अपनी बहन पर गर्व है। मुझे लगता है कि एक नवोदित कलाकार के रूप में उन्होंने अच्छा काम किया है।”
अभिनेत्री ने कहा, “ऑफ-बीट (कला) फिल्में मुझे हमेशा से पसंद हैं और हालांकि, मैं ऐसे किरदार पाने में खुशकिस्मत नहीं रही, लेकिन मैं खुश हूं कि मेरी बहन मेरे सपनों को पूरा कर रही हैं।”
परिणीता असमिया फिल्म ‘द अंडरवल्र्ड’ में नजर आएंगी।
dharmpath.com dharmpath