मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता शूजित सरकार ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रशासन से प्लास्टिक पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की है।
मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता शूजित सरकार ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रशासन से प्लास्टिक पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की है।
शूजित सरकार ने रविवार को ट्वीट किया। “प्लास्टिक पर पूरी तरह रोक लगाएं। मैं आग्रह नहीं कर रहा हूं। मैं प्रशासन से यह मांग कर रहा हूं।”
उन्होंने कहा, “अगर हम वास्तव में पर्यावरण को बचाना चाहते हैं, तो हमें इसे तुरंत दूर करने की आवश्यकता है। आइए हम एक उदाहरण कायम करें।”
प्रकृति के लिए अपने प्यार के बारे में सरकार ने कहा, “अपने खाली समय में मेरा पसंदीदा काम पेड़ों की ओर निहारना है और प्रकृति को निहारना मेरे लिए ध्यान की तरह है।”
‘विक्की डोनर’, ‘मद्रास कैफे’ और ‘पीकू’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले सरकार अपनी अगली फिल्म ‘अक्टूबर’ में प्यार, प्रकृति और शरद ऋतु के मौसम को बयां कर रहे हैं।
रॉनी लाहिड़ी और शील कुमार द्वारा सह-निर्मित फिल्म ‘अक्टूबर’ 13 अप्रैल को रिलीज होगी। इसमें वरुण धवन और बनिता संधू मुख्य भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath