नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्देशक अजीज जी की अगली फिल्म 28 अगस्त को रिलीज हो रही है।
एक बयान में कहा गया कि फिल्म की कहानी फतेह खान (फट्टू भाई) पर आधारित है, जो मुंबई का गैंगस्टर था जिसके अपने ही दोस्त ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
‘फट्टू साला’ क्रेसकेनडो प्रोडक्शन और मीडिया कॉर्प इंक के बैनर तले बनी है। इसमें मुंबई के स्लम की पृष्ठभूमि दिखाई गई है।
फिल्म फतेह के अपराध की दुनिया में उतार और चढ़ाव के बारे में है। इसमें शावर अली, मुहम्मद खान, डीजे अकबर सामी और इश्क बेक्टर जैसे सितारे भी हैं।
dharmpath.com dharmpath