मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। आमिर खान अभिनीत ‘फना’ फिल्म की रिलीज को गुरुवार को 10 साल पूरे हो गए। इसके निर्देशक कुणाल कोहली ने फिल्मनिर्माण से जुड़ी कुछ यादें साझा की।
कोहली ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘फना’ के 10 साल पूरे।”
फिल्मकार ने कहा कि आमिर ने फिल्म की पटकथा के केवल दो शब्द सुनने के बाद ही इसके करने के लिए ‘हां’ कह दी थी।
उन्होंने बताया कि आमिर ने ही फिल्म में जूनी के किरदार के लिए काजोल का नाम सुझाया था।
उन्होंने लिखा, “जब आदि चोपड़ा और मैंने आमिर खान से पूछा कि ‘फना’ में जूनी के किरदार के लिए कौन-सी तीन लड़कियां सही रहेंगी? तो उन्होंने कहा-काजोल, काजोल और काजोल।”
निर्देशक ने यह भी बताया कि ‘फना’ के गाने ‘मेरे हाथ में’ की शूटिंग दोबारा करनी पड़ी थी, क्योंकि पोलैंड में बहुत ठंड थी।
dharmpath.com dharmpath