‘फन्ने खां’ दिव्या दत्ता के बिना अधूरा होती : अनिल कपूर

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उन्हें फिल्म ‘फन्ने खां’ में दिव्या दत्ता के साथ काम करने में बहुत मजा आया और यह फिल्म अभिनेत्री के बिना अधूरी होती।

अनिल ने अभिनेत्री द्वारा फिल्म के लिए अपना शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लेने के बाद उनके प्रति ये विचार जाहिर किए।

इससे पहले दिव्या ने शुक्रवार देर शाम ट्वीट किया, “और यह ‘फन्ने खां’ के सेट पर मेरे लिए शूटिंग खत्म होने का समय। अनिल कपूर काम करने के हिसाब से आप एक ड्रीम को-स्टार हैं और क्या आप हमेशा इतना अच्छा दिखेंगे? एक और खूबसूरत फिल्म के लिए मेरे प्रिय राकेश ओमप्रकाश मेहरा का धन्यवाद.अतुल मांजरेकर आपके साथ काम करके बहुत मजा आया।”

इस पर अनिल ने अपने जवाब में कहा, “आपके साथ काम करना बहुत ज्यादा मजेदार रहा दिव्या। हमारा ‘फन्ने खां’ परिवार आपके बगैर अधूरा होता।”

दिव्या ने आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि फिल्म में उनका किरदार खूबसूरत, भावनात्मक और मजबूत है।

फिल्म में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और अभिनेता राजकुमार राव भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493